Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं 48 घंटे में दो पोक्सो आरोपी गिरफ्तार, मुकुन्दगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

48 घंटे में दो पोक्सो आरोपी गिरफ्तार, मुकुन्दगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

नाबालिगों से दुष्कर्म के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दिखाई तेजी, दोनों आरोपियों को दबोचा

झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
जिले के राजस्थान पुलिस के निर्देशन में पुलिस थाना मुकुन्दगढ़ ने पोक्सो अधिनियम के दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की चर्चा रही। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी महावीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी ताराचंद के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों मामलों में तेजी से अनुसंधान कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रथम प्रकरण में पुलिस ने आरोपी सचिन कुमार पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल (22) निवासी कसेरू, थाना मुकुन्दगढ़ को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे मामले में आरोपी राहुल कुमार पुत्र स्वर्गीय बनवारीलाल मेघवाल (32) निवासी वार्ड नंबर 7, मुकुन्दगढ़ मंडी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के आरोप दर्ज होने के बाद विशेष टीम गठित कर तकनीकी एवं स्थानीय स्तर पर जांच शुरू की गई। टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। कार्रवाई में थानाधिकारी ताराचंद, हेड कांस्टेबल विकास कुमार, कांस्टेबल बाबूलाल तथा कांस्टेबल मुल्तानाराम की विशेष भूमिका रही।.पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जायेंगे I

Advertisement