एक माह से था फरार, दो हजार रूपए का इनामी

खेतड़ी Iझुंझुनूं।अजीत जांगिड़
खेतड़ीनगर पुलिस ने सरकारी गाड़ी को टक्कर मारने के आरोप में एक माह से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के ऊपर दो हजार रूपए का ईनाम घोषित कर रखा था। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सात अप्रेल को पुलिस टीम गश्त कर रही थी। टीम द्वारा पीपली चौराहा जसरापुर पर एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया तो गाड़ी चालक तेज गति से वाहन को चलाकर सरकारी गाड़ी को टक्कर मारते हुये गाड़ी को लोयल की तरफ भगा ले गया, जिससे सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। फॉर्च्यूनर गाड़ी का पीछा कर लोयल का बास श्री सरदारपुरा के पास गाड़ी में सवार लोयल निवासी करण सिंह पुत्र बजरंग सिंह, महेन्द्र पुत्र प्रकाश को गिरफ्तार कर गाड़ी को जब्त कर लिया। वहीं आरोपी नयाबास हाल लोयल निवासी राहुल पुत्र जयचन्द अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फॉर्च्यूनर गाडी में देशी शराब की 25 पेटी मिली जिनको जब्त कर लिया गया । पुलिस ने आरोपी राहुल की सरगर्मी से तलाश शुरू की। टीम द्वारा तकनीकी विशलेषण के आधार पर आरोपी का लगातार पीछा करते हुए सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपी को गिरफ्तार करने में नेमीचन्द की मुख्य भुमिका रही। टीम में थानाधिकारी राकेश कुमार, एएसआई विजय सिंह, एचसी महेन्द्र, कांस्टेबल मनीष, नेमीचन्द, दीपक, योगेश शामिल थे।
रतनगढ़ फायरिंग मामले के दोनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार | Churu News
चूरू कोर्ट परिसर में वरिष्ठ वकील से मारपीट, बार संघ में भारी रोष














