Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं हरियाणा से शराब की खेप लेकर आ रही क्रेटा पकड़ी, एस्कॉर्ट कर...

हरियाणा से शराब की खेप लेकर आ रही क्रेटा पकड़ी, एस्कॉर्ट कर रही बलेनो भी दबोची

चिड़ावा पुलिस व डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार

चिड़ावा।झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सर्किल चिड़ावा पुलिस और डीएसटी झुंझुनूं ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 47 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो वाहनों को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत एवं चिड़ावा वृत्ताधिकारी विकास धींधवाल के नेतृत्व में गठित टीमों ने यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक क्रेटा गाड़ी में अवैध शराब भरकर लाई जा रही है तथा उसके आगे एक बलेनो कार एस्कॉर्ट कर रही है। सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी की, लेकिन पुलिस को देखकर दोनों वाहन चालक गाड़ियां भगाकर फरार होने लगे। पुलिस टीमों ने पीछा किया तो क्रेटा चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए चिड़ावा क्षेत्र में एक स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद क्रेटा गाड़ी क्षतिग्रस्त होकर रुक गई, जिसके बाद पुलिस ने चालक को दबोच लिया। वहीं एस्कॉर्ट कर रही बलेनो कार को भी रोक लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने शराब से भरी क्रेटा गाड़ी की एस्कॉर्ट करना स्वीकार किया। तलाशी के दौरान क्रेटा गाड़ी से हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रांड की 47 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने अवैध शराब के साथ क्रेटा और बलेनो कार को जब्त कर लिया। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों और शराब तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी है।.कार्रवाही में रितिक पुत्र अजीत सिंह, निवासी रावलधी, थाना सदर चरखी दादरी, हरियाणा.नवनीतिन पुत्र दीपक कुमार, निवासी झांझड़ा श्योराण, थाना लोहारू, जिला भिवानी, हरियाणा मुकेश कुमार पुत्र रतन सिंह, निवासी राजावास, थाना सतनाली, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया Iटीम ने क्रेटा गाड़ी नंबर HR 88 A 6006 , बलेनो कार नंबर HR 26 EN 9854 , हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रांड की 47 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई Iकार्रवाई में चिड़ावा वृत्ताधिकारी विकास धींधवाल, थानाधिकारी अम्बिका चौधरी, पिलानी थानाधिकारी चन्द्रभान, डीएसटी टीम सहित चिड़ावा और पिलानी थाने के पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं सुरेश कुमार एचसी और प्रवीण कुमार आसूचना अधिकारी का विशेष योगदान रहा।

Advertisement