खेतड़ी । झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
खेतड़ी पुलिस ने देर शाम को चोरी के मामले में कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार लाख रुपए के चोरी किए गए सोने के कंगन बरामद किए हैं। थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि 12 जनवरी को शीला निवासी वार्ड 19 ने रिपोर्ट दी कि 11 जनवरी को सुबह 8.30 पर घर के ताला लगाकर जयपुर गई थी। शाम के समय करीब 7 बजे घर पर वापस आई और मेन गेट का ताला खोलकर मकान में गई तब देखा दोनों कमरों के ताले टुटे हुए थे, सीसीटीवी कैमरे टुटे हुए थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैड मे रखे नकद रुपये व अलमारी मे रखे जेवरात चोरी कर लिये तथा कमरो मे तोडफोड कर डीवीआर भी चोरी कर ले गया। पुलिस ने तकनिकी की सहायता से काफी प्रयास के बावजूद आरोपी सोमवीर ऊर्फ मोटू पुत्र रोहिताश्व निवासी चेलापुरी खेतड़ी को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी से गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी के कब्जे से करीब दो लाख रूपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात व 90 हजार रूपये नकदी, चोरी किये गये रूपये से खरीदा हुआ कीमती मोबाईल फोन बरामद किया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने के कंगन कीमत करीब 04 लाख रूपये के और बरामद किए गए। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा ओर भी वारदातें खुलने की संभावना है। कस्बे में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का खुलासा करने में एचसी चोखाराम व कांस्टेबल राजवीर सिंह की विशेष भूमिका रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी मोहनलाल, एचसी महेश, पवन शर्मा, चौखाराम, कांस्टेबल राजवीर सिंह, अनिल आदि शामिल थे।













