“सफलता का मंत्र: लक्ष्य, अनुशासन और निरंतर मेहनत”

Screenshot

वीपीएल करियर इंस्टीट्यूट में “तैयारी जीत की – सफलता की ओर कदम” कार्यक्रम आयोजित, जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
स्थानीय गणपति नगर स्थित वीपीएल करियर इंस्टीट्यूट में शनिवार को “तैयारी जीत की – सफलता की ओर कदम” कार्यक्रम का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को नीट एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, सही रणनीति, समय प्रबंधन तथा चयन के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से उपयुक्त कॉलेज चयन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग, डॉ. कैलाश राहड़, डॉ. प्रियंका बुडानिया, डॉ. दुष्यंत बसेरा एवं सुमित गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासित अध्ययन और निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ मेहनत करने तथा सकारात्मक सोच बनाए रखने का संदेश दिया।विशिष्ट अतिथियों डॉ. कैलाश राहड़, डॉ. प्रियंका बुडानिया, डॉ. दुष्यंत बसेरा एवं सुमित गुप्ता ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि सही दिशा, नियमित अभ्यास और मानसिक संतुलन सफलता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्था के संस्थापक इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यार्थियों को रणनीतिक अध्ययन योजना, समय प्रबंधन एवं निरंतर मेहनत के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही विद्यार्थी को सफलता के शिखर तक पहुंचाता है। संस्था के निदेशक इंजी. पीयूष ढूकिया ने सभी अतिथियों का साफा, शॉल, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान वीपीएल नीट एवं जेईई टीम द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा रणनीति, तैयारी की सही दिशा एवं काउंसलिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं वीपीएल सेंटर हेड डॉ. शिखा सहाय ने पूरे कार्यक्रम का सार प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को प्रभावी तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम का सफल संचालन वीपीएल एडमिन हेड जितेंद्र शर्मा एवं ऋषभ शर्मा ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में मंगलाराम एवं सुधीर शर्मा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर दयानंद ढूकिया, लालचन्द ढूकिया, मनवे जानू, सत्यदेव दड़िया, नरेन्द्र जांगिड़, अभिषेक तेतरवाल, जी.आर. सैनी, दिनेश कुलहरी, डॉ. मुकेश, विमला चौधरी, ममता शर्मा, मंजू, अशोक कुलहरी, रमेश पूनियां, एडवोकेट मुस्ताक खां, अभिषेक ख्यालिया, चन्द्रशेखर, सावित्री सैनी एवं रोहिताश मीणा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने विशेषज्ञों एवं संकाय सदस्यों से अपने शैक्षणिक एवं करियर संबंधी प्रश्नों का समाधान प्राप्त किया। आयोजन ने विद्यार्थियों को नई दिशा, नई ऊर्जा और सफलता की ओर आगे बढ़ने का मजबूत संकल्प प्रदान किया।