‘गुर्जर अधिकारी कर्मचारी कल्याण परिषद’ ने देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
जिले में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए शहर आने वाले ग्रामीण एवं दूर-दराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। इसी क्रम में गुर्जर अधिकारी कर्मचारी कल्याण परिषद, झुंझुनूं के प्रतिनिधिमंडल ने देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाणा से मुलाकात कर छात्रावास निर्माण हेतु भूमि आवंटन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिले के अनेक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए झुंझुनूं शहर आते हैं, लेकिन उचित आवास व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसका सीधा असर उनकी पढ़ाई और भविष्य पर पड़ रहा है। परिषद ने समाज के विद्यार्थियों के लिए सर्वसुविधायुक्त आधुनिक छात्रावास निर्माण की आवश्यकता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। परिषद के महासचिव नितिन धाभाई ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है। यदि विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिलेगा तो वे शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकेंगे। वहीं जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र खटाणा ने कहा कि समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए छात्रावास जैसी आधारभूत सुविधाएं समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इस मांग पर संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाणा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के हित से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर हर संभव सहयोग किया जाएगा तथा भूमि आवंटन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। इस दौरान परिषद के संरक्षक भोलाराम गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण, महेंद्र नून सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, शिक्षाविद् एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहें I
जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥
ऑपरेशन नकेल: 500 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, Churu Police Action
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड















