झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजकीय ब्लॉक पशु चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य कार्यालय आबूसर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। इस शुभ अवसर पर पर्यावरण प्रेमी एवं पक्षी मित्र संजय शर्मा, डॉ. जयसिंह फोगाट, अनिल बाडेटिया पशुधन प्रसार अधिकारी, दीपचंद लैबे टेक्निशियन, सुभाष, मंजू पशु परिचर, हिंदुस्तान स्काउट गाइड के प्रभारी प्रदीप कुमार ने परिंडा लगाया और भीषण गर्मी को देखते हुए परिंडे में नियमित पानी भरने की शपथ ली। इस मौके पर डॉ. जयपाल सिंह फोगाट ने बताया कि मई जून के महीने में व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा पुण्य धर्म के काम करने चाहिए। खासकर पक्षी और पशु की तन, मन, धन से सेवा करनी चाहिए। पक्षियों की सेवा करने से भगवान भी खुश होते है। इसलिए हमे ज्यादा से ज्यादा परिंडे लगाकर पुण्य का भागीदार बनना चाहिए।













