मनोज यादव पुहानिया सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत हुए
खेतड़ी I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सिंघाना में राजस्थान शिक्षक संघ के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से मनोज यादव पुहानिया को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस दौरान राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला पर्यवेक्षक थानसिंह सोमरा, निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि संरक्षक के पद पर सत्यवीर धायल, सभाध्यक्ष सुमेर सिंह, उप सभाध्यक्ष चौथमल सैनी, अध्यक्ष मनोज यादव पुहानिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बंशीलाल रामावत, उपाध्यक्ष हेतराम पायल, महिला उपाध्यक्ष सुनिता यादव, मंत्री सुबेसिंह, संयुक्त मंत्री मनीराम, कोषाध्यक्ष विजय सिंह, संयोजक संघर्ष समिति सुशील कुमार सोमरा, सह संयोजक रोहिताश कुमार, प्रचार मंत्री किरण कुमार, संगठन मंत्री विरेंद्र सिंह, शारिरिक शिक्षक प्रतिनिधि अनिल कुमार, प्रबोधक प्रतिनिधि रणवीर सिंह, प्राशि प्रतिनिधि मेवाराम, मा शिक्षा प्रतिनिधि अशोक कुमार, महिला प्रतिनिधि राजबाला को मनोनीत किया गया है, जो शिक्षकों की सामने आने वाली समस्या को लेकर प्रभावी रूप से सरकार के समक्ष रख उनकी समस्याओं के समाधान को प्रयास करेंगे। इस दौरान शिक्षकों के सामने आने वाली अन्य समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजकीय स्कूलों का परिणाम शिक्षकों की मेहनत के चलते लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में प्रत्येक शिक्षक को अपनी भावनाओं के अनुरूप ड्यूटी का निर्वहन करते हुए बच्चों को संस्कारवान शिक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस मौके पर थान सिंह सोमरा, सुबे सिंह, सुमेर सिंह, बंसीलाल रामावत, लक्ष्मण सिंह, रोहिताश कुमावत, मनीराम सैनी सहित अनेक लोग मौजूद थे ।













