मुस्लिम न्याय मंच ने अस्पतालों में बांटे फल, मरीजों की कुशलता और गहलोत की लंबी उम्र की दुआ की
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर रविवार को शहर में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में सामाजिक संस्था ‘मुस्लिम न्याय मंच’ की ओर से सरकारी एवं निजी अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित कर सेवा कार्य किया गया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की। मुस्लिम न्याय मंच के अध्यक्ष इमरान बडगुजर के नेतृत्व में कार्यकर्ता सबसे पहले राजकीय बी.डी.के. अस्पताल पहुंचे, जहां वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इसके बाद टीम ने एपेक्स स्काईलाइन हॉस्पिटल में भी मरीजों के बीच पहुंचकर फल बांटे और उनका हालचाल जाना। इमरान बडगुजर ने कहा कि जननायक अशोक गहलोत के जन्मदिन को सेवा और मानवता के कार्यों के साथ मनाना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने जैसा है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कांग्रेस सेवादल नगर अध्यक्ष इश्तियाक कुरेशी तथा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष उस्मान पठान ने भी कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।।इस अवसर पर इरफान पहाड़ियान, अकबर खान, अब्दुल लतीफ खानजादा, याकूब काजी, तनवीर फारूकी, गणेश, अजीज सैयद, अल्ताफ पठान, मोनू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













