खेतड़ीनगर/झुंझुनूं I अजीत जांगिड
जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में खेतड़ीनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सिलसिलेवार बकरी चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर 20-25 वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी दिन के समय मोटरसाइकिल पर फेरी लगाकर फल-सब्जी बेचने के बहाने गांवों में घूमकर रेकी करते थे। रात में स्विफ्ट डिजायर कारों से आकर किसानों के बाड़ों में बंधी बकरियां चुरा लेते थे। पहचान छुपाने के लिए चोरी की गई बकरियों पर मेहंदी का लेप लगाकर उन्हें मेवात क्षेत्र में बेच दिया जाता था।
4 आरोपी दबोचे, 2 लग्जरी कारें व औजार जब्त
एएसपी मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत व वृताधिकारी खेतड़ी जुल्फिकार अली के सुपरविजन में थानाधिकारी राकेश कुमार पु.नि. के नेतृत्व में गठित टीमों ने तकनीकी सहायता, सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मानोता नदी के पास से शौकत पुत्र नवाब मेव, मुनफेद पुत्र हमीन्द मियां निवासी नूंह, हरियाणा तथा मेमर पुत्र बिरबल बंजारा व जगदीश पुत्र पप्पू बंजारा निवासी मानोता कलां, खेतड़ी नगर को 26 अप्रैल को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 2 स्विफ्ट डिजायर कार, एक हथौड़ी, प्लास, टॉर्च, रस्सी काटने के तीन चाकू व चोरी की 4 बकरियां बरामद की गईं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लग्जरी गाड़ियां बदल-बदल कर डिग्गी व सीटों पर बकरियां भरकर ले जाते थे। गिरोह ने जसरापुर, खरखड़ा, पाजी की ढाणी, पावटा की ढाणी, बीलवा, खेतड़ी, रसूलपुर, बबाई, ताल, मोई, सुलताना अहीरान, सांवलोद, मुरादपुर, थली, छावसरी, मैनपुरा, सीथल, बामलास, भड़ोदा कलां, राजपुरा व दूधवा सहित 20-25 गांवों में बकरी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। दिनांक 01-04-2026 को भागीरथ मल गुर्जर निवासी पाजी की ढाणी ने 29 व 30 मार्च की रात 17 बकरियां चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर सतत निगरानी व नाकाबंदी शुरू की थी। कार्रवाई में आसूचना अधिकारी नेमीचन्द कानि. का विशेष योगदान रहा। टीमों में एचसी राजेश, संदीप, अनिल, महेन्द्र, कानि. महेश, रोताश, चन्द्रपाल, मनीष, अनिल, योगेश, संजय, अशोक, वैदप्रकाश, मनीष कुमार व योगेश शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम को शाबाशी दी है।
SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी! दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी
चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार
चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला, ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार

















