Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं डोटासरा का बीजेपी पर तीखा हमला: ‘दिल्ली की पर्ची से चल रही...

डोटासरा का बीजेपी पर तीखा हमला: ‘दिल्ली की पर्ची से चल रही सरकार’, घासीराम वर्मा को बताया ‘शेखावाटी के महात्मा गांधी’

झुंझुनूं I अजीत जांगिड
राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मंगलवार को निजी दौरे पर झुंझुनूं पहुंचे। यहां उन्होंने प्रख्यात गणितज्ञ और समाजसेवी डॉ. घासीराम वर्मा से उनके आवास पर मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था, शिक्षा, प्रशासन और टेंडर प्रक्रिया को लेकर जमकर हमला बोला।

‘शेखावाटी के महात्मा गांधी’ हैं घासीराम वर्मा: डोटासरा

डोटासरा ने डॉ. घासीराम वर्मा के सामाजिक योगदान की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, “डॉ. वर्मा शेखावाटी के महात्मा गांधी हैं। अमेरिका में अर्जित की गई अपनी सारी संपत्ति उन्होंने शेखावाटी में बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए दान कर दी।” उन्होंने बताया कि डॉ. वर्मा को आज भी सालाना 85 लाख रुपये पेंशन मिलती है, जिसे वे पूरी तरह बेटियों की पढ़ाई पर खर्च कर देते हैं। इतनी बड़ी शख्सियत होने के बावजूद उनकी सादगी प्रेरणादायक है।

‘दिल्ली की पर्ची से बनते हैं मुख्यमंत्री’

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में विजन का अभाव है। “सरकार न जनता की सुन रही है, न मंत्री सक्रिय हैं। ब्यूरोक्रेट्स हावी हैं और कोई फ्लैगशिप योजना जमीन पर नहीं है। दिल्ली से पर्ची आती है और मुख्यमंत्री बन जाते हैं।” टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में राजस्थान की जमीनें और टेंडर ‘गुजराती लोगों’ को दिए जा रहे हैं।पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने भाजपा सरकार पर स्कूलों को बंद करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “आज के दौर में अंग्रेजी शिक्षा बेहद जरूरी है। शिक्षा मंत्री से मेरा सामना करवा दें, मैं बताऊंगा कि अंग्रेजी क्यों जरूरी है।”प्रदेश में 45-47 डिग्री तापमान का हवाला देते हुए डोटासरा बोले कि जनता पानी के लिए तरस रही है, लेकिन सरकार सक्रिय नहीं है। “जिला कलेक्टरों की बैठकें नहीं हो रही हैं, प्रभारी मंत्री दौरे पर नहीं हैं और जनप्रतिनिधियों से कोई संवाद नहीं किया जा रहा।”डोटासरा ने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत विकास कार्यों का पैसा रोक दिया गया है, जिससे नई योजनाएं ठप पड़ी हैं। महिला आरक्षण बिल पर उन्होंने कहा कि “भाजपा का बिल महिला आरक्षण नहीं, बल्कि परिसीमन से जुड़ा था। भाजपा परिसीमन के जरिए संविधान में साधारण बहुमत से बदलाव चाहती थी। कांग्रेस महिला आरक्षण के पक्ष में है, लेकिन हमने भाजपा के इस प्रयास को सफल नहीं होने दिया।”

SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी!  दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी

चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार

चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला,  ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार

 

Advertisement