Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं मुस्लिम न्याय मंच ट्रंप का करेगा पुतला दहन

मुस्लिम न्याय मंच ट्रंप का करेगा पुतला दहन

झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
मुस्लिम न्याय मंच के बैनर तले सर्वसमाज द्वारा अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जिला कलेक्ट्रेट पर पुतला दहन किया जाएगा। मंच के अध्यक्ष इमरान बड़गुर्जर ने बताया बयानों से किसी कि पहचान नहीं होती भारत की ताकत जुबा से बयान नहीं होती। जो इसे नरक कहे वो अच्छे तरीके से जान ले, ये धरती है वीरों की। यहां कभी हार नहीं होती और ट्रंप ने जो बयान भारत के लिए दिया है। उस बयान की हम सब घोर निंदा करते है। ट्रंप ने भारत को नरक का द्वार बताया है और भारत के प्रधानमंत्री या विदेश मंत्रालय द्वारा इस बयान की कोई निंदा नहीं की गई है। परंतु भारत की 140 करोड़ जनता ट्रंप के इस बयान की घोर निंदा करती है। इसलिए झुंझुनूं जिला कलेक्ट्रेट पर 27 अप्रेल सुबह 11 बजे सर्वसमाज द्वारा ट्रंप का पुतला दहन किया जाए।

चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला,  ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार

 

Advertisement