अल्पसंख्यक मोर्चे की ओर से रक्षा सूत्र कार्यक्रम

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की ओर से रोड नंबर एक पर स्थित खेतान अस्पताल के पास रक्षा बंधन के पावन अवसर पर एक विशेष रक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष शौकत अली चोहान ने हिंदू बहनों से अपनी कलाई पर पवित्र राखी बंधवाई। चौहान ने बताया कि ये रक्षा बंधन का आयोजन आपसी स्नेह विश्वास और भाईचारे का प्रतीक बनकर राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है। मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम में सभी धर्मों के बीच प्रेम सद्भाव और सांझी संस्कृति की भावनाओ को आगे बढाने का आह्वान किया। इस मौके पर मोर्चे के जिला महामंत्री रुस्तम अली कांट, डॉ. शौकत अली, हाजी मोहम्मद अयूब, इकबाल खान, मोर्चे के नगर मंडल अध्यक्ष खलील सिलावट, उस्मान गनी लादूसरिया, अब्दुल वाहिद अब्बासी, शाहिद फारूकी, अफरोज किलानिया, जावेद खान लुहारू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud