मरूदेश संस्थान व सेठिया परिवार ने किया अभिनंदन, राजस्थानी भाषा संरक्षण व स्मारक निर्माण का दिया आश्वासन
सुजानगढ़। राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक Jogeshwar Garg ने सुजानगढ़ में महाकवि Kanhaiyalal Sethia की पैतृक हवेली का अवलोकन किया। इस अवसर पर मरूदेश संस्थान एवं सेठिया परिवार की ओर से उनका पुष्प वर्षा कर दुपट्टा व साहित्य भेंट कर स्वागत किया गया।मरूदेश संस्थान के अध्यक्ष डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा ने उन्हें हवेली के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देते हुए दो ज्ञापन भी सौंपे। सेठिया के साधना कक्ष में बैठकर जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि कन्हैयालाल सेठिया राजस्थानी भाषा और राजस्थान के गौरव हैं तथा उन्हें भी उनके दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।ग
र्ग ने कहा कि उन्होंने पहली बार विधायक बनने पर राजस्थानी भाषा में शपथ लेने की मांग की थी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसी भी भाषा का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि भाषा के साथ संस्कृति भी जुड़ी होती है।उन्होंने कन्हैयालाल सेठिया की स्मृति में सुजानगढ़ में स्मारक बनाने तथा उनके प्रसिद्ध गीत “धरती धोरां री” को राजस्थान का राज्य गीत घोषित कराने के प्रयास करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने सेठिया की कुछ कविताओं का पाठ भी किया।कार्यक्रम में पूर्व प्रधान संतोष मेघवाल, साहित्यकार भंवरसिंह सामौर, एसडीएम अमीलाल यादव, सचिव कमलनयन तोषनीवाल, संयोजक सुमनेश शर्मा, समन्वयक किशोर सैन, पूनमचंद सारस्वत, मुकेश रावतानी, एडवोकेट हेमंत शर्मा, बुद्धिप्रकाश सोनी, गणेश मंडावरिया, हिमांशु भाटी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
अंबेडकर जयंती पर चूरू में भव्य कार्यक्रम | नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू
















