नाकाबंदी में बड़ी सफलता: कार से 522 ग्राम अफीम बरामद, युवक गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर पुलिस की सटीक कार्रवाई, तस्करी का नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना धनूरी और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में नाकाबंदी के दौरान एक कार से 522 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, डीएसटी प्रभारी हेमराज सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि हमीरी कलां की ओर से एक सफेद रंग की ईऑन कार ( आर जे 18 सीबी 8683 ) में नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए धनूरी थाना प्रभारी शेरसिंह और डीएसटी टीम ने तत्काल ईशरपुरा जोहड़ के पास नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कार को रुकवाकर तलाशी ली गई, जिसमें 522 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही कार चालक पंकज कुमार (27) निवासी भूरासर का बास, थाना सदर झुंझुनूं को हिरासत में ले लिया।

लाइसेंस नहीं दिखा सका, सीधे गिरफ्तारी

पूछताछ के दौरान जब आरोपी से अफीम रखने का वैध लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। और तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि यह अफीम कहां से लाई गई और किन-किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। इस कार्रवाई में डीएसटी झुंझुनूं के कांस्टेबल अमित मोटसरा और हेड कांस्टेबल दिनेश की विशेष भूमिका रही, जिनकी सटीक सूचना के आधार पर पूरी कार्रवाई संभव हो सकी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अंबेडकर जयंती पर चूरू में भव्य कार्यक्रम | नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू