तारों की कैद’ टूटी : कोर्ट के आदेश से खुला गुगन की ढाणी का रास्ता

वर्षों की घुटन खत्म—प्रशासन ने जेसीबी चलाकर हटाई बाधाएं, ग्रामीणों को मिला आवागमन का अधिकार

बुहाना।झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कई वर्षों से तारों की बाड़ में घिरे गुगन की ढाणी के वाशिंदों को आखिरकार आज़ादी मिल ही गई। न्यायालय के आदेश की सख्त पालना करते हुए सोमवार को राजस्व प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में बंद पड़े रास्ते को खुलवा दिया। लंबे समय से अवरुद्ध इस मार्ग के खुलने से ग्रामीणों के जीवन में बड़ी राहत आई है।तहसीलदार बजरंग लाल जाखड़ के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने सिंघाना व बुहाना पुलिस के सहयोग से जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर और मजदूरों की मदद लेकर अवैध कटानियों को हटाया और रास्ते को साफ कराया। ग्राम ठोठवाल की राजस्व सीमा से गुगन की ढाणी तक जाने वाले इस मार्ग को खसरा नंबर 35, 46 और 47 में विधिवत खुलवाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहा ताकि किसी प्रकार का विवाद न हो। इस दौरान भू-अभिलेख निरीक्षक राजेश मीणा, श्रवण कुमार सैनी, पटवारी प्रदीप कुमार (सांवलोद) और संजय मान (बुहाना) सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

संघर्ष रंग लाया, ढाणी में खुशी की लहर –

रास्ता खुलते ही ढाणी में खुशी का माहौल छा गया। वर्षों से आवागमन के लिए जूझ रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण विजय तूंदवाल, जो इस मुद्दे को लेकर लगातार प्रयासरत थे, ने कहा कि हम सालों से तारों की बाड़ में कैद थे। आने-जाने का कोई रास्ता नहीं था। आज न्याय मिला है। प्रशासन की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक रास्तों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। न्यायालय के आदेश पर बिना किसी दबाव के कार्रवाई कर प्रशासन ने ग्रामीणों को उनका हक दिलाया और कानून के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई।

चूरू महोत्सव 2026 को लेकर कलेक्टर की अपील | 19–21 मार्च बागला मैदान में होगा भव्य आयोजन

चूरू में ‘आंगण मांय मांडी गणगौर’ का भव्य आयोजन | लोकगीत-लोकनृत्य से सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम

शेखावाटी सिटी गेटेड टाउनशिप का भव्य उद्घाटन | राठौड़ और सहारण रहे मौजूद