राजस्थान दिवस सप्ताह: प्रतियोगिताओं से गूंजा कॉलेज परिसर, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान दिवस सप्ताह के अंतर्गत सेठ नेतराम मघराज टिबडेवाला राजकीय कन्या महाविद्यालय में विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया। प्राचार्य डॉ. रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में “विकसित राजस्थान” विषय पर निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुनीता कुमारी द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे:

निबंध प्रतियोगिता: जाहिरा प्रथम, जैनब द्वितीय, संजना तृतीय रही वहीं भाषण प्रतियोगिता: प्रगति प्रथम, संजना द्वितीय, नूपुर तृतीय रही तथा चित्रकला प्रतियोगिता: ज्योति शर्मा प्रथम, नूपुर द्वितीय, संजना तृतीय रही ।
साप्ताहिक कार्यक्रम के अगले चरण में 17 मार्च 2026 को “राजस्थान को जाने” विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान सहायक आचार्य डॉ. नाथू लाल एवं सुनीता कुमारी ने छात्राओं से राजस्थान से जुड़े रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे।

क्विज प्रतियोगिता परिणाम:

अंकिता प्रथम, चमन प्रकाश द्वितीय तथा रवीना एवं अभिलाषा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
प्राचार्य डॉ. रामकुमार सिंह ने सभी प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा कर विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया तथा आगामी कार्यक्रमों में अधिकाधिक भागीदारी के लिए छात्राओं को प्रेरित किया।इस अवसर पर एनएसएस जिला समन्वयक डॉ. शशि प्रकाश एवं किशोर कुमार ने अपने विचार रखते हुए छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रोहिताश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। एनएसएस के अन्य कार्यक्रम अधिकारी जगदीश कुमार एवं कल्पना जानू सहित महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे

चूरू महोत्सव 2026 को लेकर कलेक्टर की अपील | 19–21 मार्च बागला मैदान में होगा भव्य आयोजन

चूरू में ‘आंगण मांय मांडी गणगौर’ का भव्य आयोजन | लोकगीत-लोकनृत्य से सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम

शेखावाटी सिटी गेटेड टाउनशिप का भव्य उद्घाटन | राठौड़ और सहारण रहे मौजूद