अनूठी मिसाल; पोते की शादी में दादाजी ने दहेज ना लेकर पौत्रवधु को गिफ्ट में दी कार

चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कस्बे में पोते की शादी में दहेज ना लेकर अपनी पौत्रवधु को मुंह दिखाई में कार भेंट कर अनूठी मिसाल पेश की है। इस सहरानीय पहल से समाज को एक अच्छा संदेश मिला है। साथ ही बहूओं को भी बेटियों की तरह प्यार और सम्मान देने के संदेश को मजबूती मिली है। दरअसल 19 फरवरी 2026 को रोहित पुत्र सूबेदार मेजर राजेश राव की शादी मैना पुत्री कैप्टन महेन्द्र सिंह पूनियां माखर के साथ हुई थी। इस मौके के ऊपर नागरमल राव रोहित के दादाजी ने तिलक में दिए पांच लाख रुपए वापिस लौआए और शगुन में एक रूपया, पांच बर्तन लिए। साथ दादाजी एवं दादीजी ने पौत्रवधु को 16 लाख रुपए की कार भेंट की। नागरमल राव ने पोते रोहित की शादी में दहेज ना लेकर समाज को एक अच्छा संदेश दिया। इस पहल की काफी सराहना हुई है। रोहित के ताऊजी सुरेश राव ने बताया परिवार पहले से ही दहेज विरोधी रहा है। बेटे की शादी बिना दहेज करनी है। ये पहले से ही मन बना लिया था। इस खुशी के मौके पर सभी परिवार के सदस्य और रिश्तेदार मौजूद रहे। दूल्हा और दुल्हन एमडी स्कूल चिड़ावा के पूर्व विद्यार्थी रहे हैं।

चूरू में निजी बसों की हड़ताल से 30 रूट प्रभावित | परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन

स्वच्छता अब संस्कार बन चुकी है: केके गुप्ता | चूरू में प्रेसवार्ता, मोदी सरकार की मुहिम पर जोर

चूरू में छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर | कालिका टीम का महिला जागरूकता अभियान