चूरू।गीता के बिना मनुष्य को गति और मुक्ति नहीं मिलती-सिंघानिया स्थानीय भास्कर भवन में सराफ फाउंडेशन की ओर से संचालित गीता क्लासेज में रविवार को बच्चों को गीता बाल प्रश्नोत्तरी के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम संयोजक संजय सिंघानिया ने बताया कि अब बच्चों से रोजाना गीता के बारे में संवाद भी किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्याम भोजक, संजू शर्मा, मोहित सिंघानिया ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान माधुरी शर्मा व ममता शर्मा ने बच्चों को गजल गीत और संकीर्ण का अभ्यास करवाया। आचार्य निरंजन देव ने बच्चों को 12वें अध्याय का अभ्यास करवाया। नन्हीं दृष्टि ने पांच लोग का पाठ करवाया। इस अवसर पर संजय सिंघानिया ने कहा कि गीता के बिना मनुष्य को गति और मुक्ति नहीं मिलती। इस अवसर पर प्रमोद गौड़ व विजय लक्ष्मी ने चोटी रखने पर नकुल, विराट, भरत, सौरभ और रघुनंदन शर्मा को उपहार देकर सम्मानित किया। वैभव प्रजापत का जन्मदिन होने पर उनका भी सम्मान किया गया। प्रमोद गौड तथा निरंजन देव ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान रतनगढ़ की पूनम कंदोई ने गीता क्लासेज की सराहना करते हुये सभी का आभार व्यक्त किया।
महिला थाना में दिखी पुलिस की संवेदनशीलता, ASI ने घायल कबूतर की बचाई जान
चूरू में 13 वर्षीय नाबालिग की हत्या का खुलासा, 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर सुलझाया
चूरू में ASI भर्ती परीक्षा संपन्न, लोहिया कॉलेज में दो पारियों में हुई लिखित परीक्षा
चूरू में एक माह बाद पैंथर रेस्क्यू, सरसों के खेत से सुरक्षित पकड़ा गया | बड़ी कार्रवाई











