सीएम ने लगाया ढूकिया के गुलाल, दोनों ने दी एक—दूसरे को होली की बधाई

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले की मंडावा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता एवं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर प्यारेलाल ढूकिया ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान ढूकिया ने मुख्यमंत्री को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी स्नेहपूर्वक ढूकिया के चेहरे पर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और शुभकामनाएं प्रकट कीं। मुलाकात के दौरान मंडावा विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी दोनों के बीच संक्षिप्त बातचीत हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में ढूकिया को मुख्यमंत्री के सानिध्य में स्नेह, सौहार्द और उल्लास के रंग साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ। समारोह में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने भाग लेकर होली के पर्व की खुशियां बांटी।

रतननगर में निःशुल्क मिर्गी निदान शिविर | 520 मरीजों का इलाज, 31 वर्षों से जारी सेवा

चूरू पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई होली | SP जय यादव सहित पुलिस अधिकारियों ने खेला रंगों का उत्सव

सहजुसर गांव में विकास की सौगात | 21 विकास कार्यों का लोकार्पण और होली स्नेह मिलन

विधायक हरलाल सहारण के निवास पर भव्य होली उत्सव | समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मनाई पारंपरिक होली

राजेंद्र राठौड़ के आवास पर भव्य होली उत्सव | हरलाल सहारण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद