Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं राष्ट्रीय सेवा योजना के तीन दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ

राष्ट्रीय सेवा योजना के तीन दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ

झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
राधेश्याम आर मोरारका राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रवेशित विद्यार्थियों का अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर मंजू चौधरी ने करते हुए स्वयंसेवकों को टीम भावना से सामुदायिक कार्य करने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ. शशिप्रकाश अहलावत ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के रूप में विद्यार्थी सामाजिक रूप से कार्य कर व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण कर सकता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास मील ने स्वयंसेवकों को अनुशासन में रहने की प्रेरणा दी। इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी रमेश कुमार ने वार्षिक कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रो. हरिराम आलड़िया, जीएल डिग्रवाल एवं अन्य संकाय सदस्य और नवप्रवेशित स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

“वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान | कांग्रेस का प्रदर्शन | सांसद, विधायक हुए शामिल | Churu Congress Rally

सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा की तैयारी | राजेंद्र राठौड़ आवास पर अहम बैठक | BJP Churu News 2025

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया आई एफ डब्ल्यू जे की स्मारिका का विमोचन

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

Advertisement