सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झुंझुनूं एकेडमी के कृष्णा त्रिपाठी ने जीता सिल्वर मैडल

अंडर-19 में 73-78 किग्रा भार वर्ग में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, सात देशों के खिलाड़ियों को दी कड़ी टक्कर

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झुंझुनूं एकेडमी के खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मैडल जीता है। जानकारी देते हुए ताइक्वांडो कोच राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के इटावा में तीन से सात सितंबर तक आयोजित सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झुंझुनूं एकेडमी के छात्र कृष्णा त्रिपाठी ने अंडर-19 में 73 से 78 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर मैडल जीतकर जिले व स्कूल का नाम गौरवान्वित किया है। इस चैंपियनशिप में संपूर्ण भारत सहित सात देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें दुबई, कतर, कुवैत, बहरीन, ओमान, सऊदी अरब शामिल हैं। कोच ने कहा कि कृष्णा त्रिपाठी ताइक्वांडो में शुरू से ही शानदार प्रदर्शन कर रहा है। अगस्त 2025 में सीबीएसई वेस्ट जोन ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में गोल्ड मैडल जीता। वर्ष 2024 में आयोजित 68वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के अंडर 19 में 63 से 68 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मैडल जीतकर कृष्णा त्रिपाठी ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया था। साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल जीता। वहीं वर्ष 2024 में गुजरात के गांधीनगर में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जाॅन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अंडर 19 में 68 किग्रा भार वर्ग में ब्रॉन्ज मैडल जीता। कृष्णा त्रिपाठी फरवरी 2025 में दुबई में आयोजित फुजेरा कप में भी खेल चुका है। झुंझुनूं एकेडमी चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी ने कृष्णा को बधाई देते हुए कहा कि झुंझुनूं एकेडमी स्कूल के खिलाड़ी हर जगह खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं तथा हर खेल प्रतियोगिता में अपना परचम फहरा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बेहतरीन बोर्ड परीक्षा परिणाम के साथ—साथ स्कूल के खिलाड़ी खेलों के विभिन्न वर्गों में मैडल जीतकर अपने माता-पिता, परिवार एवं जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। स्कूल डायरेक्टर आकाश मोदी ने भी खिलाड़ी कृष्णा त्रिपाठी को बधाई दी एवं कहा कि नेशनल में कृष्णा का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने कहा यह कि खिलाड़ी झुंझुनूं एकेडमी छात्रावास से हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि आगामी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में यह खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मैडल जीतेगा। इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर नीरजा मोदी, डायरेक्टर गरिमा मोदी, छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा, स्कूल प्राचार्य डाॅ. रविशंकर शर्मा, उप प्राचार्या सरोज सिंह, हैड मिस्ट्रेस उमा शर्मा, एडमिशन डायरेक्टर श्यामसुंदर शर्मा तथा प्रशासक कमलेश कुलहरि ने कृष्णा त्रिपाठी को बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राजस्थान वक्फ बोर्ड ने भेजी पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री | Ashok Gehlot | Wakf Board Relief

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |