मन की बात कार्यक्रम तैयारी को लेकर भाजपा नगर मंडल की बैठक संपन्न

झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को शहर के प्रत्येक बूथ पर सुनने को लेकर एक बैठक शहर मंडल कार्यालय में नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल ने कहा कि कार्यकर्ता सभी बूथों पर प्रधानमंत्री की मन की बात सुनें व उनकी कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं। मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा एव मन की बात कार्यक्रम संयोजक नगर महामंत्री रवि लांबा ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिलेभर में मन की बात सुनी जाएगी। उनके निर्देशानुसार झुंझुनूं शहर के प्रत्येक बूथ पर मंडल पदाधिकारी एव कार्यकर्ता जिम्मेदारी से प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनेंगे और अपने अपने बूथ कार्यक्रम की फोटो सरल एप पर अपलोड करेंगे। इस अवसर पर उमाशंकर महमिया, पार्षद चंद्रप्रकाश शुक्ला, शौकत अली चौहान, विजेंद्र हटवाल, ताराचंद सैनी, जगदीश गोस्वामी, विकास पुरोहित, रामनिवास सैनी, विजय चावला, शंभू नेहरा, विनोद खन्ना, सौरभ पुरोहित, नरेंद्र शर्मा, विनोद जांगिड़, संपत्तसिंह तंवर, ख्यालीराम कुमावत सहित बड़ी संख्या में नगर मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।