Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं डीजीएस में यूनिसेफ द्वारा ई-कचरा जागरूकता कार्यशाला आयोजित

डीजीएस में यूनिसेफ द्वारा ई-कचरा जागरूकता कार्यशाला आयोजित

बलवंतपुरा।डूंडलोद गर्ल्स स्कूल बलवंतपुरा में इको क्लब गतिविधि के अर्न्तगत यूनिसेफ के सहयोग से ई-कचरा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। विद्यालय प्राचार्या इंदू सोनी ने बताया कि इको क्लब इंचार्ज अध्यापिका अनिता भगत, सीसीए प्रभारी स्वाति व अध्यापिका रुचिरा पूनियां के निर्देशन में छात्राओं को ई-कचरे के सुरक्षित निपटान, स्थिरता और परिपक्व अर्थव्यवस्था की अवधारणा से अवगत कराया गया। इस दौरान विशेषज्ञों मे बताया कि गलत तरीके से फेंका गया। ई-कचरा न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। बल्कि स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। हमें मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक, सामान आदि का कचरा कबाड़ीवाले को नहीं देना चाहिए। बल्कि सरकार द्वारा संचालित ई-कचरा संग्रहित करने वाली संस्थाओं को देना चाहिए। कार्यशाला में छात्राओं को सस्टेनेबिलिटी एंबेसडर के रूप में प्रशिक्षित किया गया। ताकि वे स्कूल व समुदाय में हरित पहल का नेतृत्व कर सकें। यूनिसेफ द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य देशभर के स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना है। प्राचार्या इंदू सोनी ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ई-कचरे का सही प्रबंधन आज समय की आंवश्यकता है। यदि छात्र-छात्राएं जागरूक होंगे तो समाज में निश्चित ही सकारात्मक बदलाव आएगा।

फिटनेस का डॉज – आधा घंटा रोज़ || चूरू में SP जय यादव के नेतृत्व में हुआ योग और साइक्लिंग इवेंट

चूरू में गोगानवमी महोत्सव 2025 | श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का संगम

चूरू में RGHS योजना फर्जी OTP और पर्चियों से लाखों की हेराफेरी | Full Report

राहुल कस्वां का बड़ा बयान | वोट चोरी के खिलाफ उठी आवाज | लोकतंत्र बचाओ मार्च 

 

Advertisement