बच्छ बारस पर महिलाओं ने की गाय की पूजा

खिरोड़। कस्बे में बुधवार को महिलाओं द्वारा बच्छ बारस मनाई गई। बच्छ बारस पर महिलाओं ने बछड़े की मां गाय की पूजा अर्चना की व कहानी सुनीं। बताया जाता है कि इस दिन महिलाएं संतान की लंबी उम्र की कामना के साथ बछड़े वाली गाय का पूजन करती है और गाय को विभिन्न प्रकार के पकवान खिलाती है। महिलाओं ने बताया कि बच्छ बारस पर महिलाएं गाय के दूध, दही, घी को खाने के काम में नहीं लेती है। बल्कि भैंस के दूध, दही, घी आदि को काम में लेती है और इस दिन मोंठ व बाजारा आदि का उपयोग किया जाता है। महिलाओं द्वारा गाय की पूजा अर्चना करने के बाद कहानी सुनी गई।

चूरू में गोगानवमी महोत्सव 2025 | श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का संगम

चूरू में RGHS योजना फर्जी OTP और पर्चियों से लाखों की हेराफेरी | Full Report

राहुल कस्वां का बड़ा बयान | वोट चोरी के खिलाफ उठी आवाज | लोकतंत्र बचाओ मार्च