वरिष्ठ अधिवक्ता संजय महला को मातृशोक, सीएम ने भेजा शोक संदेश

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खाजपुर निवासी राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय महला की माता शंकुतला देवी का 80 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गई है। संजय महला के पिता रामकुमार सिंह महला सहकारिता मंत्रालय में अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त है। शंकुतला देवी का अंतिम संस्कार संजय महला के पैतृक गांव खाजपुर में किया गया। महला की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक संदेश भेजा है। वहीं भाजपा की प्रदेश महामंत्री पूर्व सांसद संतोष अहलावत, विधायक राजेंद्र भांबू, शेखावाटी यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. अनिल राय के अलावा विप्र सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा नेता महेश बसावतिया, विप्र सेना के जिलाध्यक्ष गुलजारीलाल शर्मा, रामचंद्र शर्मा पाटोदा, डॉ. हरिराम शास्त्री, सुमेरसिंह कड़वासरा आदि ने शामिल होकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करने के साथ ही श्रध्दाजंलि अर्पित की।

चूरू में RGHS योजना फर्जी OTP और पर्चियों से लाखों की हेराफेरी | Full Report

राहुल कस्वां का बड़ा बयान | वोट चोरी के खिलाफ उठी आवाज | लोकतंत्र बचाओ मार्च 

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud