Advertisement
Home झुंझुनूं चिड़ावा झुंझुनूं के मरीन कमांडो मनोज कुमार को नौसेना पदक, ऑपरेशन सिंदूर में...

झुंझुनूं के मरीन कमांडो मनोज कुमार को नौसेना पदक, ऑपरेशन सिंदूर में दिखाई थी वीरता

चिड़ावा।तहसील के सारी गांव के वीर पुत्र और भारतीय नौसेना के ईस्टर्न नेवल कमांड के सीएचएमई मरीन कमांडो मनोज कुमार को स्वतंत्रता दिवस पर ऑपरेशन सिंदूर में असाधारण साहस दिखाने के लिए नौसेना पदक से सम्मानित किया गया। मनोज ने इसे अपनी टीम, भारतीय नौसेना की बहादुरी और राष्ट्र सेवा भावना का प्रतीक बताया। साथ ही झुंझुनूं के बलिदानी सुरेंद्र को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। जिन्होंने इसी ऑपरेशन में सर्वोच्च बलिदान दिया। मनोज कुमार ने 15 अगस्त के अवसर पर नौसेना पदक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, समर्पण और टीमवर्क का प्रतीक है। उन्होंने बलिदानी सुरेंद्र की वीरता को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान हम सबके लिए प्रेरणा है। मनोज के सम्मान की खबर से पूरे झुंझुनूं जिले में गर्व का माहौल है। परिवर्तन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल भारती, कंपनी सेक्रेट्री सुनिल शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, कुलदीप पचार, हरिश गढ़वाल, मोंटी शर्मा सहित कई लोगों ने बधाई दी।

चूरू में RGHS योजना फर्जी OTP और पर्चियों से लाखों की हेराफेरी | Full Report

राहुल कस्वां का बड़ा बयान | वोट चोरी के खिलाफ उठी आवाज | लोकतंत्र बचाओ मार्च 

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud

Advertisement