Advertisement
Home राजस्थान चूरू जिला-स्तरीय मेडिकल असेसमेंट शिविर में दिव्यांगों को किये अंग उपकरण वितरित

जिला-स्तरीय मेडिकल असेसमेंट शिविर में दिव्यांगों को किये अंग उपकरण वितरित

चूरू। राज्य परियोजना निदेशक, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर एवं एलिम्को नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में व एडीपीसी समसा चूरू की ओर से गुरुवार को राजकीय बागला उच्च मा. विद्यालय में जिला-स्तरीय मेडिकल कम फंक्शनल असेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अंग उपकरण हेतु चयनित विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं को अंग उपकरण वितरित किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ थे। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विद्यायक हरलाल सहारण थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक बजरंग लाल स्वामी ने की। इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों ने 45 विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं को 63 अंग उपकरण वितरित किये गये। कार्यक्रम में विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं को 06 मोटराइज्ड ई-बाईक 17 व्हीलचेयर, 03 सीपी चेयर, 06 टीएलएम किट, 18 रोलेटर, 08 कैलीपर, 01 विजुअल किट, 2 ब्रेल किट वितरित किये गये। कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्द सिंह राठौड़, प्रधानाचार्य महेश कुमार सोनी, जिला समन्वयक हवासिंह सुवटा, देवेन्द्र कुमार, महावीर सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, कानाराम, राकेश कुमार, भवानी सिंह, मंगलाराम आदि उपस्थित थे। एडीपीसी सरिता आत्रेय ने आगंतुक अतिथियों व दिव्यांगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एपीसी हरिप्रसाद शर्मा ने किया।

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud

Advertisement