टोंक छिलरी की गलियों में गूंजा ‘वंदे मातरम’

खिरोड़।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली। संस्था प्रधान संजू नेहरा की अगुवाई में निकाली गई इस रैली में विद्यार्थियों ने शान के साथ अपने हाथों में तिरंगे लिए और वंदे मातरम, भारत माता की जय जैसे नारे लगाए। गांव का माहौल पूरा देशभक्तिमय हो गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने भी विद्यार्थियों की आवाज को मजबूत करते हुए नारे लगाए। संस्था प्रधान संजू नेहरा ने बताया कि तिरंगा रैली स्कूल से शुरू हुई। जो मुख्य मार्गों से होते हुए वापिस लौटी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ग्रामीणों को भी जागरूक कर स्वतंत्रता दिवस पर हर घर और हर प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने का निवेदन किया जा रहा है। इस बार स्वतंत्रता दिवस को भी और सालों की बजाय अधिक भव्यता से मनाने के लिए स्कूल स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को तैयारी करवाई जा रही है। विद्यार्थी भी अपने स्तर पर अलग—अलग कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ रहे है।

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud