मुख्य अतिथि हरीश पाराशर ने पढ़ाई के महत्व पर दिया जोर, विद्यार्थियों में दिखी खुशी; प्रधानाध्यापक ने बैंक का जताया आभार

नवलगढ़। क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढूढियों की ढाणी में एयू बैंक के सौजन्य से छात्र छात्राओं को स्कूल बैग वितरण किए गए। स्कूल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एयू बैंक के ब्रांच मैनेजर हरीश पाराशर ने बच्चों और अभिभावकों से मुखातिब होकर कहा कि बच्चों को पढ़ना बहुत आवश्यक है। आज के युग में यदि कोई बालक पढ़ नहीं रहा है तो इसका उस बालक के अभिभावकों को दोष लगेगा। कार्यक्रम में शब्बीर अहमद ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया तथा प्रधानाध्यापक ताराचंद चावला ने एयू बैंक और उसके अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एयू बैंक के सीए राकेश सैनी, नौरंगलाल, परवेज, वसीम चोपदार, शाहरुख सलामपुरिया, मंजू देवी, कविता इत्यादि उपस्थित रहे। बच्चे स्कूल बैग पाकर बहुत प्रसन्न हुए। कार्यक्रम का संचालन शब्बीर अहमद ने किया।
चूरू बना अंगदान अभियान में प्रदेश का हीरो | 6000+ रजिस्ट्रेशन | Dr.Pukar | Organ Donation Awareness
प्रेसवार्ता में विधायक हरलाल सहारण ने शहर के चहुमुखी विकास के लिए प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी
Churu के Taekwondo खिलाड़ियों को South Korea से Black Belt मान्यता | 7 साल का खिलाड़ी बना प्रेरणा
चूरू में भारी बारिश के बाद भराव क्षेत्रों का विधायक हरलाल सहारण ने किया निरीक्षण | Churu Rain Update
बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Advertisement













