नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने किया भाजपा प्रत्याशी हरलाल सहारण के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

0
305

चूरू। भारतीय जनता पार्टी के चूरू विधानसभा प्रत्याशी हरलाल सहारण के चुनावी कार्यालय का उदधाटन सोमवार को राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ द्वारा पुरानी सड़क स्थित टिबड़ेवालो की धर्मशाला में किया गया। इस अवसर पर आज अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने सैकड़ो की संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें युवा नेता कमल शर्मा अनेक कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुऐ। राणासर मण्डल से दीनदयाल खारड़िया के प्रयास से लगभग 15 अनुसूचित जाती के कार्यकर्ता भाजपा परिवार मे शामिल हुऐ

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा कि चूरू उनका पहला प्यार है और चूरू के लिए हमेशा उनका दिल धड़कता रहेगा। उन्होने कहा कि भाजपा प्रत्याशी हरलाल सहारण उनके छोटे भाई की तरह है और जिस प्रकार किसानो गरीबो व आमजनता की चिंता हरलाल सहारण के मन में है उसको देखते हुऐ लगता है कि जब चूरू की जनता इनको अपना आर्शिवाद दे देगी तो यहा विकास के नए आयाम स्थापित होगे। उन्होने कहा आज चारो और प्रदेश में भाजपा के पक्ष में बयार बह रही है और कांग्रेस स्वतंत्रता के बाद अपनी सबसे बड़ी हार की और बढ़ रही है जिस प्रकार का भ्रष्टाचार प्रदेश में इस सरकार ने फैलाया है वैसा भ्रष्टाचार प्रदेश में कभी नही दिखाई दिया। उन्होने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुऐ कहा कि कांग्रेस में सिर फुटव्वल चल रही है लगभग 30 से अधिक कांग्रेस के नेता अपने आप को टिकट का दावेदार मानते है और कांग्रेस का आला कमान भ्रमित है कि किसे टिकट दी जाये। उन्होने कहा आज कार्यालय के उद्घाटन में जैसा जन समुदाय भाजपा को आर्शिवाद देने के लिए उपस्थित हुआ है उससे लगता है कि यह चुनाव चूरू की आम जनता लड़ रही है उन्होने कांग्रेस को चुनावी पार्टी बताते हुऐ कहा कि जब चुनाव आता है तो कांग्रेस के नेता जनता को भ्रमित करने के लिए आ जाते है परन्तु चुनावो के बाद कांग्रेस नेताओ के धर पर ताले लग जाते है जब कि भाजपा के कार्यकर्ता 24 धंटे जनता के बीच में रहकर सेवा करते है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी हरलाल सहारण ने उपस्थित सभी लोगो का आभार व्यक्त करते हुऐ कहा कि आप सब को यह चुनाव लड़ना है मै तो एक सीधा साधा कार्यकर्ता हूॅ और हमेशा आप के बीच में परिवार का सदस्य बनकर आपकी सेवा में लगा रहूगा। उन्होने कहा कि प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बन जायेगी तो राजेन्द्र राठौड़ के नेतृत्व में हम सब कार्यकर्ता विकास की नई बुलंदियो तक चूरू के पहुचायेगे। उन्होने नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को धन्यवाद देते हुऐ कहा कि उन्होने एक गरीब किसान के बेटे को टिकट दिलवाकर जो किसानो का सम्मान किया है उसके लिए हम सब आपके ऋणी रहेगे। उन्होने सभी कार्यकर्ताओ का आव्हान किया कि वे लगातार जुटकर चुनाव में अपना योगदान दे उन्होने कहा कि चूरू की जनता का आर्शिवाद जिस प्रकार से मिल रहा है उससे लगता है आने वाला समय भाजपा का है। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोचार के साथ गणेश पुजन कर कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला, पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, पण्डित बनवारी लाल शर्मा, गोरीशंकर मण्डावेवाला, राष्ट्रीय परिषद् सदस्य ओम सारस्वत, पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा, प्रधान दीपचन्द राहड़ प्रदेश एससी मोर्चा मंत्री सीताराम लुगरिया, महामंत्री नरेन्द्र कंवल, विक्रम कोटवाद, जिला उपाध्यक्ष सत्तार खांनदौलत तंवर, फतेहचन्द सोती, रतननगर चेयरमैन निकिता गुर्जर, नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा धंधावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल बालाण, सुनील गहलोत, नोंरग वर्मा,मुरलीधर शर्मा, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, जे.पी. शर्मा, विजय कस्वां, रामस्वरूप मेधवाल, विधाधर शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खांन जाकीर खांन उपजिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, रवि आर्य, धमेन्द्र श्योराण, असलम डायर, ममता जोशी, योगिता प्रजापत, राजेन्द्र कल्ला, नरेन्द्र काछवाल, अशोक जोगी, विमला जोगी, अजीत मेधवाल, राजेन्द्र धर्रेन्द्रा, पवन यादव, रधुनाथ खेमका, सरपंच संतोष मेधवाल , सुशील लाटा, रमेश शर्मा, सुरेश मिश्रा, दिनेश शर्मा, विजय बावलिया, सचिन जांगिड़, राजेश माटोलिया, सम्पत सिंह राठौड़, अनवर थीम,अमजद तुगलक, रचना कोठारी, जंगशेर खांन, दीनदयाल खारड़िया, नारायण बेनीवाल, सुनील ढाका, आशाराम सैनी बालरासर, करण शर्मा, शंशाक शर्मा, अश्विनी बुडानिया, मोतीलाल सोनी, लीलाधर शर्मा, रामोतार लोहिया, शेरू गोयन्का, मुरली उंटवालिया, सीपी शर्मा, चंचल सोनी, सुनीता प्रजापत, सरीता शर्मा, सरीता जोशी, रजत शर्मा, सीपी खत्री, राजीव शर्मा, असलम राजगढ़िया, देवराज पुरोहित, भंवर किशन सिंह, सज्जन सिंह, ताराचंद भांभू, रामचन्द्र, राकेश तालणिया, रामचन्द्र महर्षि, राधेश्याम सैनी, भीखराम सैनी, परमेश्वर बागड़ी, भंवर गुर्जर, अतर सिंह, विश्वनाथ जांगिड़, राकेश दाधीच, बलबीर तेतरवाल, पवन गुर्जर, गोगराज सैनी, करणी सिंह निर्बाण, रामस्वरूप कटारिया, अमरसिंह बुढानिया, विमल जोशी, नवल सिंह शोभा चौधरी, नरेन्द्र राठौड़, निरंजन सैन, मनोज तंवर सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, अभिषेक चोटिया, व हेमसिंह शेखावत ने संयुक्त रूप से किया।

चूरू भाजपा कार्यालय उद्घाटन पर क्या बोले नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here