एबीवीपी ने राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का पुतला फूंक किया विरोध प्रदर्शन

चूरू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चुरु के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट चूरू पर प्रदर्शन कर महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज का पुतला फूंका। जिला संयोजक लक्ष्मण प्रजापत ने बताया कि आये दिन राजस्थान मे भिन्न – भिन्न जगहों पर महिलाओ के साथ अत्याचार व बलात्कार कि घटनायें सामने आ रही है लेकिन पुलिस प्रशासन व यहां के मुख्यमंत्री हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

महिला आयोग अध्यक्ष के गृह क्षेत्र में महिलाओ पर अत्याचार की घटनाएं रोज सामने आ रही है फिर भी पुलिस प्रशासन मुकदर्शक बना हुआ है उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के इन पांच वर्षों मे महिलाओं पर अत्याचार कि घटनाये तेजी से बढ़ी है। सरकार किसी भी प्रकार कि घटनाओं पर रोक लगाने मे विफल रही है।

इस दौरान पर जिला संगठन मंत्री मुकेश यादव, नगर मंत्री नीरज चैधरी, कुलदीप जागावत, सुनील मेघवाल, अभिषेक सैन, गौरव जाजड़ा, देवकिशन, कालूराम, गणेशाराम, मदनलाल, दीपक शर्मा, दीपक सोनी, नरोतम इत्यादि उपस्थित थे।

चुनावी चक्कलस : मुझे किसी का खौफ नहीं, मैं खुदा के अलावा किसी से नहीं डरती — रेहाना रियाज