गाँव घांघु में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खान ने किया उद्घाटन

चूरू । जिला मुख्यालय के सीमावर्ती गांव घांघू के जोहड़ मैदान पर आयोजित 5 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन ऑल इंडिया कांग्रेस सदस्य तनवीर खान ने किया।

प्रतियोगिता का पहला मैच राणासर व गांगियासर के बीच हुआ। राणासर ने पहले खेलते हुए 115 रन बनाएं जिसके जवाब में गांगियासर की टीम 102 रन बनाकर आउट हो गई और राणासर ने यह मैच 13 रनों से जीत लिया।
इससे पूर्व समारोह में मुख्य अतिथि ऑल इंडिया कांग्रेस सदस्य तनवीर खान ने क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को साधुवाद दिया और कहा कि इस तरह के खेल आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता हैं। उन्होंने कहा सभी टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। क्योंकि हार जीत खेल का हिस्सा है इसलिए खिलाड़ियों को केवल बेहतर प्रदर्शन की ओर ध्यान देना चाहिए। जय-पराजय के लिए नहीं बल्कि खिलाड़ी को टीम भावना के साथ अच्छे खेल को महत्व देना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि खान, कांग्रेस नेता जमील चौहान,दिनेश घण्टेल, विनोद सैनी,यूसुफ प्रधान, राजकुमार तंवर,जाबीर खान, उमेश बिनासरिया, नासिर खान ,सलीम खान , ज्योति सिह ,दीपिका सैनी का पूर्व ब्लॉक डायरेक्टर बरकत खान,जयचंद मेघवाल,यूसुफ खान, हनुमान प्रसाद, करणीराम नेन,सफी खान फौजी, जगदीश प्रसाद दर्जी,अब्बास व्यपारी, मनवर खान, इरफान कुरेशी व सलीम जेनान आदि ने साफा व माला पहनाकर सम्मान किया। इससे पहले गांव पहुंचने पर खान को मोटरसाइकिल काफिले के साथ डीजे पर नाचते हुए युवाओं ने आतिशबाजी कर क्रिकेट मैदान लेकर आए और उनका स्वागत किया।