आज पदभार ग्रहण करेंगे नए जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग

चूरू। जिले के नव पदस्थापित जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग बुधवार को कार्यभार ग्रहण करेंगें। नए जिला कलक्टर से चूरू जिले को बड़ी उम्मीदें है। आपको बता दें कि आज जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग का जन्मदिन भी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से चूरूवासियों ने नए जिला कलक्टर को बधाईयां प्रेषित की है।कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग की सफलता की कहानिया विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर छाई हुई है। पहले न्यायिक मजिस्ट्रेट और फिर आईपीएस चुने जाने के बाद अखिल भारतीय स्तर पर 42 वीं रैंक से आईएएस बने थे सिद्धार्थ सिहाग।चूरू से पूर्व सिहाग ने झालावाड़ व करोली जिले में भी बतौर कलक्टर अपनी सेवाएं दी है।