Advertisement
Home राजस्थान चूरू देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत को अर्पित किए श्रद्धासुमन

देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत को अर्पित किए श्रद्धासुमन

चूरू। भारतीय जनता युवा मोर्चा व अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक स्थल पर तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद होने वाले सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी सहित अन्य जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान 1 मिनट का मौन रखकर सभी जवानों के आत्मा की शांति की प्रार्थना कि गई व सभी दिवंगत के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठोड ने कहा कि, हम हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते है उन वीर, अमर शहीदों की शहादत के लिए जिन्होंने अपने कर्तव्य पथ पर चल कर कुर्बानियां दी है। हम यहां उन्हें नमन करने आये है, उन सभी जांबाज वीर अमर शहीदों की शहादत को आखिरी सलाम करते है।इस अवसर पर प्रधान दीपचंद राहड़, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ वासुदेव चावला, पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष एम गोपाल बालाण, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अख्तर खान, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, महामंत्री गोगराज सैनी, उपाध्यक्ष जुगल पांडे, ओम सिंह शेखावत, श्रीराम पीपलवा, भाजयमो जिला महामंत्री कपिल रक्षक, जिला प्रवक्ता मंनोज श्योपुरा, जिला आईटी सहसंयोजक सुरेश मिश्रा, आईटी प्रभारी प्रशांत शर्मा, मुकुल सारस्वत, जिला प्रवक्ता सुशिल लाटा, कमल सैनी, इरशाद भाटी, सत्तार खान, सीपी शर्मा, महामंत्री साजिद तुगलक, जे पी प्रजापत, मनीष हारित, जाकिर खान, मुकेश प्रजापत, धनराज ग़ोस्वामी, राजेंद्र सैनी सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement