रतननगर पालिका अध्यक्ष निकिता गुर्जर का अभिनन्दन

चूरू। रतननगर जी.बी.वी.एम. खेल मैदान में शिक्षाविद् मुरारीलाल महर्षि की अध्यक्षता एवं प्रधानाचार्या श्रीमती मन्जू सैनी के आतिथ्य में नव निर्वाचित पालिका अध्यक्ष निकिता गुर्जर का पुष्पमाला एवं दुपट्टा ओढाकर नागरिक अभिनन्दन किया गया। तत्पश्चात पर्यावरण जागरूकता एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने हेतु पालिका अध्यक्ष निकिता गुर्जर, प्रधानाचार्या मन्जू सैनी, शिक्षाविद् मुरारीलाल महर्षि, राजेन्द्र कुमार धरेन्द्रा, मोहनलाल शर्मा नारायण प्रसाद सैनी, सरला शर्मा, ममता शर्मा नारायण प्रसाद शर्मा, दीपक कुमार शर्मा, दिनेश कुमार जांगिड़, रतनलाल महर्षि, परमेश्वरलाल, महावीर प्रसाद मीणा, श्यामसुन्दर शर्मा, अरूण कुमार सहल, लीलाधर पुजारी, सन्तलाल स्वामी किशन शर्मा, डेडराज पंचलंगिया, सिताराम बागवान आदी द्वारा श्रमदान कर पौधारोपण किया गया पालिका अध्यक्ष निकिता गुर्जर ने पौधारोपण कर नगर के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि पर्यावरण शुद्ध रखने से कई ऐसी बिमारियों से बचा जा सकता है, जिन में धन का काफी अपव्यय होता है। इसी उद्देश्य हेतु नगर पालिका रतननगर द्वारा औषधिय पौधों का वितरण भी किया था। वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग व ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम दो पौधे लगाने व उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। समारोह के अध्यक्ष मुरारीलाल महर्षि द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने विचार व्यक्त किया।