गजानंद स्वामी भाकियू युवा मोर्चा के नोहर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

0
157

हनुमानगढ़।हिमांशु मिड्डा भारतीय किसान यूनियन (अरा) युवा मोर्चा हनुमानगढ़ के अध्यक्ष मनप्रीत सिंह सरां मक्कासर ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेशाध्यक्ष विक्रम मीणा की अनुशंसा पर नोहर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर गजानंद स्वामी को नियुक्त किया है। भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा हनुमानगढ़ के अध्यक्ष मनप्रीत सिंह सरां मक्कासर ने बताया कि गजानंद स्वामी पिछले लंबे समय से युवाओ का नेतृत्व करते हुए किसानों के साथ आंदोलन से जुड़े हुए हैं ओर हमेशा ही किसानों व युवाओ की आवाज को क्षेत्र में बुलंदी से उठाते रहते हैं। उन्होने बताया कि उक्त नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। उम्मीद है ,आने वाले समय में किसानों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here