विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने सीएम को लिखा पत्र, चूहरू जाट एवं दौलतराम सहारण की लगे प्रतिमा

0
536

चूरू। सादुलपुर विधायक एवं पूर्व ओलंपियन डॉ. कृष्णा पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर जिला मुख्यालय पर चूरू के संस्थापक चूहरू जाट एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, किसान नेता व स्वतंत्रता सेनानी दौलतराम सारण की प्रतिमा लगाने की स्वीकृति देने का आग्रह किया है।डॉ.कृष्णा पूनिया ने अपने पत्र में बताया है कि चूरू जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट के सामने चौराहे पर चूरू के संस्थापक स्व. चूहरू जाट एवं स्वतंत्रता सेनानी, किसान नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दौलत राम सारण की प्रतिमा लगवाने के लिए क्षेत्रवासियों की तरफ से लगातार मांग आ रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों की भावनाओं को देखते हुए चूहरू जाट एवं दौलतराम सारण की प्रतिमा स्थापित करने की स्वीकृति अतिशीघ्र प्रदान करने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here