उच्च विचारों व दूरदर्शी सोच के नेता थे नेहरू जी – चौधरी विनोद कुमार

0
772

हनुमानगढ़।(हिमांशु मिढा) पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि पर कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। विधायक चौधरी विनोद कुमार सहित समस्त पदाधिकारियों ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक चौधरी विनोद कुमार ने कहा कि पंडित नेहरू एक उच्च विचारों एवं दूरदर्शी सोच रखने वाले महान नेता थे। नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने इस देश की आजादी से लेकर और अपने प्रधानमंत्रित्व काल में भारत को विकसित देश बनाने में पूर्ण सहयोग किया। इस देश में सुई से लेकर हवाई जहाज तक बनाने में पंडितजी का विशेष योगदान रहा है। ब्लाॅक अध्यक्ष गुरमीत चन्दड़ा ने कहा कि पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू ने देश के सभी वर्गों की भलाई व उत्थान के लिए नीतियां बनाई। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एडवोकेट मोहम्मद मुस्ताक जोईया ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से विशेष लगाव रखते थे जिसके चलते बच्चे आज भी उनको चाचा नेहरू के नाम याद करते हैं। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सहसंयोजक व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तरूण विजय ने कहा के पंडित नेहरू दूरदर्शी नेता थे। देश जब आजाद हुआ तो उस समय कई चुनौतियां थी। उन्होंने उन चुनौतियों का मुकाबला करते हुए देश को विकास के मार्ग पर पहुंचाया। स्वास्थ्य व शिक्षा की बुनियाद मजबूत की। विश्व स्तरीय संस्थान खोले जिससे उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा गया। पंडित नेहरू का बच्चों के प्रति अथाह प्रेम था। इस कारण उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर कुलभुषण जिन्दल, सतपाल गोदारा, हरीराम करवां, संदीप गाट, ईसर सिंह , जिला परिषद डायरेक्टर मोहम्मद हुसैन खरेरा, जीत सिंह नम्बरदार, सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here