ऑनलाइन सेशन में शुक्रवार को ख्याली और रविंद्र उपाध्याय सजाएंगे महफिल

0
1507

चूरू पुलिस का अनूठा नवाचार
शुक्रवार को ऑनलाइन लाइव सेशन में जुड़ेंगे जनता के साथ

चूरू। चूरू पुलिस, फिल्मस्थान और संप्रीति संस्थान की ओर से फेसबुक पर किये जा रहे आनलाइन सेशन में शुक्रवार को कोरोना महामारी से सतर्क रहने के संदेश के साथ बॉलीवुड कॉमेडी और हिट गीतों का तड़का रहेगा।
चूरू एसपी तेजस्विनी गौतम के अनुसार, सामान्य पृष्ठभूमि से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले राजस्थान की माटी के लाल गायक रविंद्र उपाध्याय और मशहूर कॉमेडियन ख्याली सहारण शुक्रवार को चूरू पुलिस के फेसबुक पेज पर लाइव सेशन में उपलब्ध रहेंगे। गौरतलब है कि गायक रवींद्र उपाध्याय और ख्याली सहारण का जीवन लंबे संघर्षों का दस्तावेज है, इस संघर्ष को सुनने का मौका जनता को मिलेगा कोरोना संघर्ष काल में। एसपी गौतम ने बताया कि
चूरू पुलिस के फेसबुक पेज पर 8 मई को शाम 5 बजे ख्याली सहारण और शाम 6 बजे रविंद्र उपाध्याय जनता के साथ अपनी लाइफ की जर्नी शेयर करेंगे। जनता दोनों कलाकारों से जो भी सवाल पूछना चाहती है, वो चूरू पुलिस के फेसबुक पेज, ट्वीटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप नंबर 8769629944 पर भेज सकती है। शुक्रवार सवेरे दस बजे तक यह सवाल भेजे जा सकते हैं।

दिल में दर्द, चेहरे पर मुस्कान ये है ख्याल सहारण
हनुमानगढ़ में जन्मे ख्याली का जीवन विषमताओं से भरा रहा। अभावों से भरी जिंदगी में भी ख्याली ने जीने की ललक नहीं छोड़ी। मिमिक्री व अपनी हास्य कला को जीवित रखा। जनता ख्लायी से उनके हनुमानगढ़ से गंगानगर शुगर मिल के अनुभव और चंडीगढ़ से मुंबई तक के सफर के बारे में जान सकती है। मन में भरे दुख के साथ किसी हंसाने का लाफ्टर चैलेंज लेना जिंदगी का बहुत बड़ा चेलैंज होता है, जिसमें ख्याली सफल रहे।

674थैलेसीमिया रोग व कोरोना के प्रति जागरुक करते हैं उपाध्याय
फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के गीत लवली, कमली, राजस्थानी हिट हरियाला बन्ना, जिया लागे ना….. जैसे दर्जनों हिट गानों को अपनी आवाज से सजाने वाले गायक रविंद्र उपाध्याय थैलेसीमिया रोग से पीड़ितों को समर्पित है। इसके साथ ही कोरोना वॉरियर्स को सम्मान और जनता को कोरोना से जागरुक करने का बीडा भी उपाध्याय ने इन दिनों हाथ में ले रखा है। गौरतलब है कि
8 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस है। यह रक्त से संबंधी अनुवांशिक रोग है जो कि माता पिता से बच्चों को मिलता है। इस रोग के प्रति सामाजिक जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी सभी की है और यह जिम्मेदारी रविंद्र उपाध्याय बखूबी निभा रहे हैं। गायक उपाध्याय से जनता उनसे इस अभियान के बारे में जान और समझ सकती है। जनता यह भी जान सकती है कि कैसे जयपुर का एक वकील जाना-माना गायक व सुपर सिंगर बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here