मतदाता जागरुकता प्रदर्शनी का अवलोकन

0
696

चूरू। दसवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) के उपलक्ष्य में 23 से 25 जनवरी तक जिला मुख्यालय स्थित सूचना केन्द्र, चूरू में आयोजित ‘‘मतदाता जागरुकता प्रदर्शनी’’ का शुक्रवार को बालिका महाविद्यालय, चूरू की प्राध्यापिका एवं बालिकाओं ने अवलोकन किया।
प्रो. विनीता मंगल ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया एवं निर्वाचन के महत्व के बारे में महत्ती जानकारी हासिल हुई है।
एपीआरओ सीताराम जांगिड़ ने मतदाता जागरुकता का महत्व बताया और प्रदर्शनी की जानकारी दी। इस दौरान रविन्द्र लाटा, ममता भार्गव, शहनाज थीम, मोनिका, प्रियंका सिहाग, प्रेक्षा मीना, साक्षी शर्मा, पूजा दाधीच, निशा कुमारी, पलक सारस्वत, कविता सेनी, संजय गोयल आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here