Advertisement
Home राजस्थान चूरू किसान 31 दिसंबर तक करवा सकते है फसल बीमा

किसान 31 दिसंबर तक करवा सकते है फसल बीमा

चूरू। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत जिले के किसान 31 दिसंबर तक अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। शुक्रवारको जिला परिषद सभागार में सीईओ रामस्वरूप चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह जानकारी दी गई।
इंश्योरेंस कंपनी के जनरल मैनेजर कृष्ण शर्मा ने बताया कि फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है तथा भारत सरकार के पोर्टल पर किसानों की सूची प्रविष्ठ करने एवं बीमा कंपनी को किसानों का प्रीमियम भिजवाने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2020 है। इस दौरान कृषि उपनिदेशक डॉ प्रहलाद सोनी, सहायक निदेशक कुलदीप शर्मा, अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

Advertisement