Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ पुरूष नसबंदी दिवस 20 को, 5 जगह होंगे ऑपरेशन

पुरूष नसबंदी दिवस 20 को, 5 जगह होंगे ऑपरेशन

हनुमानगढ़। परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से हर माह के तीसरे बुधवार को जिले में पुरूष नसबंदी दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 20 जून को जिले में पांच चिकित्सा केन्द्रों पर पुरूष नसबंदी नियत सेवा दिवस का आयोजन किया जाएगा।  एसीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र तनेजा ने बताया कि वर्तमान में परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरूषों की भागीदारी को बढ़ाने की आवश्यकता है। ऐसे में परिवार नियोजन में पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए 20 जून को पुरूष नसबंदी दिवस आयोजित किया जाएगा। इस माह टाउन स्थित एमजीएम जिला चिकित्सालय, पीएचसी कलाना, पीएचसी जसाना, सीएचसी रावतसर और सीएचसी पीलीबंगा में नसबंदी शिविर आयोजित किए जाएंगे। डॉ. तनेजा ने बताया कि राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार नियोजन के स्थाई साधनों को अपनाने में महिलाओं की तुलना में पुरूषों की भागीदारी काफी कम है। परिवार नियोजन के स्थाई साधनों में सुरक्षित, जल्दी और आसान होने के बावजूद पुरूष नसबंदी की हिस्सेदारी लगभग 1.5 प्रतिशत है। उल्लेखनीय है कि गत 16 मई में आयोजित शिविर में 12 पुरूषों के नसबंदी ऑपरेशन किए गए थे।

Advertisement