जिले में 51 नए कोरोना पॉजिटिव

एक झुंझुनूं व एक सीकर का भी मिला पाजीटिव

चूरू। मंगलवार को प्राप्त जांच रिपोर्ट के अनुसार चूरू जिले में 51 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा एक झुंझुनूं व एक सीकर का पाजीटिव मिला है।सीएमएचओ डॉ बीएल सर्वा ने बताया कि सरदारशहर के 11, राजगढ़ के 26, झुंझुनूं का 1, राजलदेसर का 1, तारानगर का 1, सांखू का 1, गोगासर का 1, फोगां का 1, रतनगढ़ शहर के 2, भोजासर गांव के 2, पड़िहारा का 1, सुजानगढ़ के 3 तथा पीथीसर गांव का 1 व्यक्ति शामिल है। एक अन्य सीकर का शामिल हैं।