मालाखेड़ा से ग्वालियर जा रहा था कंटेनर, आगे की दो कमानियां टूटने से बिगड़ा संतुलन; चालक सुरक्षित, चिकसाना थाना पुलिस ने संभाला यातायात
भरतपुर। रिंकू एलिजा
राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर शनिवार सुबह प्याज से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। कंटेनर मालाखेड़ा से प्याज लेकर ग्वालियर जा रहा था। बताया जा रहा है कि चलते कंटेनर की आगे की दो कमानियां टूट गईं, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया।हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। कंटेनर चालक नितेश कुमार सैनी निवासी बांदीकुई सुरक्षित बताया गया है।
सूचना मिलने पर चिकसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई हुकुम सिंह और कांस्टेबल सोनू सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति संभाली तथा यातायात को सुचारु बनाए रखा। पुलिस ने मौके पर आवश्यक व्यवस्था करते हुए वाहनों की आवाजाही को यथास्थिति बनाए रखा।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
Advertisement














