ज्वाला रिसोर्ट अग्निकांड स्थल का करेंगे दौरा, रविवार को कुम्हेर गेट से बिजलीघर चौराहे तक लोगों से करेंगे मुलाकात
भरतपुर। रिंकू एलिजा
पूर्व मंत्री एवं भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग 21 नवंबर, शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वे शनिवार दोपहर 12 बजे ज्वाला रिसोर्ट मैरिज होम में हुए भीषण अग्निकांड के घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. गर्ग शनिवार रात्रि विश्राम रणजीत नगर स्थित कार्यालय पर करेंगे। इसके बाद रविवार, 22 नवंबर को सुबह 11 बजे से कुम्हेर गेट चौराहे से बिजलीघर चौराहे तक आमजन से मुलाकात करेंगे और रामा-श्यामा करेंगे।इसके बाद रविवार शाम को वे जयपुर के लिए रवाना होंगे।
Advertisement
















