Advertisement
Home राजस्थान चूरू दिव्य क्लब ने चमत्कारी बालाजी मंदिर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए...

दिव्य क्लब ने चमत्कारी बालाजी मंदिर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए भेंट की कुर्सियां

चूरू के चमत्कारी बालाजी मंदिर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर दिव्य क्लब की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुर्सियां भेंट करने वाली सदस्याएं

शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर क्लब की पहल, श्रद्धालुओं को मिलेगी बैठने की बेहतर सुविधा

चूरू। शरद पूर्णिमा के पावन पर्व के अवसर पर दिव्य क्लब की ओर से चमत्कारी बालाजी मंदिर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए कुर्सियां भेंट की गईं। क्लब की इस पहल का उद्देश्य मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बैठने की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना है।

क्लब की सदस्यों ने इस पहल के माध्यम से धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा में सहयोग किया। इस अवसर पर दिव्य क्लब अध्यक्ष विजय लक्ष्मी पारीक, सचिव विमलेश भलेरीवाला, कोषाध्यक्ष निर्मला मंडावेवाला, संध्या जैन, स्नेहलता अग्रवाल, उजास सोनी, रेखा सोनी, संगीता वर्मा एवं निशा लोहिया उपस्थित रहीं। क्लब की इस पहल को सामाजिक सहयोग और सेवा भावना से जुड़ा प्रयास माना जा रहा है।

Advertisement