Advertisement
Home राजस्थान चूरू वार्ड 28 में भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित, सुख-समृद्धि की कामना

वार्ड 28 में भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित, सुख-समृद्धि की कामना

चूरू के वार्ड 28 में मुखराम सहल स्मृति हनुमान मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव

मुखराम सहल स्मृति हनुमान मंदिर समिति के तत्वावधान में हुआ आयोजन, वार्डवासियों ने पूजा-अर्चना में लिया भाग

चूरू। शहर के वार्ड नंबर 28 में मुखराम सहल स्मृति हनुमान मंदिर समिति के तत्वावधान में भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान धार्मिक आस्था और श्रद्धा का वातावरण रहा। वार्डवासियों ने मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।महोत्सव में पंडित अमित हारित एवं सुभाष सहल के सान्निध्य में पूजा-अर्चना संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। आयोजन के यजमान पेंटर गोविंद सोनी एवं गोपाल सोनी रहे।

वार्डवासियों ने किया सहयोग

दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन में वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया। आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।इस अवसर पर श्याम घड़ीसाज, नारायण सोनी, छगन प्रजापत, ताराचंद सहारण, नरेंद्र एडवोकेट, मुकेश प्रजापत, कुलदीप (पिंटू) प्रजापत, सोहन दर्जी सहित समस्त वार्डवासियों ने आयोजन में सहयोग किया।महोत्सव में श्रद्धालुओं की सहभागिता से धार्मिक माहौल बना रहा। आयोजन समिति ने सहयोग करने वाले सभी वार्डवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement