Advertisement
Home राजस्थान चूरू राजकीय लोहिया महाविद्यालय में शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन आयोजित

राजकीय लोहिया महाविद्यालय में शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन आयोजित

राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू में आयोजित शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन में शामिल प्राचार्य, संकाय सदस्य और अभिभावक

अभिभावकों के सुझावों पर अमल करने का प्राचार्य ने दिया भरोसा, विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में सहयोग की अपील

चूरू। राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू में गुरुवार को शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. मंजू शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, महाविद्यालय के सुचारू संचालन और शिक्षक-अभिभावक समन्वय को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

सम्मेलन की संयोजक प्रो. डॉ. ट्विंकल शर्मा ने कार्यक्रम के उद्देश्यों और विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित अभिभावकों द्वारा दिए गए सुझावों के लिए आभार व्यक्त किया।

प्राचार्य प्रो. डॉ. मंजू शर्मा ने अभिभावकों को उनके सुझावों पर अमल करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के बेहतर संचालन और विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से अपेक्षित सहयोग प्रदान करने की अपील की, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाया जा सके।

महाविद्यालय के संकाय सदस्यों ने भी अपने विचार और सुझाव साझा किए तथा सम्मेलन के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। सम्मेलन के सफल आयोजन में प्रो. डॉ. हेमंत मंगल, डॉ. मुकेश मीणा, डॉ. विनीता पारीक, डॉ. रेणु धैतरवाल, डॉ. ममता मीना और डॉ. पूजा कसवां ने सहयोग किया।

इस अवसर पर प्रो. डॉ. अरविंद शर्मा, प्रो. डॉ. रूपा शेखावत, प्रो. डॉ. दिनेश कुमार चारण, प्रो. डॉ. एम.एम. शेख, प्रो. डॉ. बी.एल. मेहरा, प्रो. डॉ. मधु चौधरी सहित विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य उपस्थित रहे। अभिभावकों में लाल मोहम्मद चेजारा, मोहम्मद नियाज खान, दिव्यांकर हारित, शफक, सरस्वती भोजक और सरोज भार्गव सहित अन्य ने भाग लिया।

Advertisement