राजस्थानी फिल्म ‘बैरन’ की शानदार सिनेमेटोग्राफी के लिए मिला राजस्थान सिनेमा अवॉर्ड-2026, चौमूं में हुआ सम्मान
जयपुर। हाड़ौती की प्रतिभा ने एक बार फिर राजस्थान के सिनेमा जगत में अपनी पहचान बनाई है। राजस्थानी सिनेमा के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफर विकास सक्सेना को राजस्थानी फिल्म ‘बैरन’ में शानदार छायांकन के लिए सर्वश्रेष्ठ डीओपी (बेस्ट सिनेमेटोग्राफर) के सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह पुरस्कार राजस्थान सिनेमा अवॉर्ड्स-2026 में प्रदान किया गया।
‘बैरन’ के छायांकन ने बनाई अलग पहचान
चौमूं स्थित द विटेज विलेज रिसॉर्ट में आयोजित 7वें राजस्थान सिनेमा अवॉर्ड समारोह में विकास सक्सेना को यह सम्मान दिया गया। फिल्म ‘बैरन’ का निर्देशन जी. नटराज ने किया है। फिल्म में विकास सक्सेना ने कैमरा वर्क के साथ लाइटिंग और दृश्यांकन के जरिए कहानी को प्रभावी रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिल्म के दृश्यांकन ने कहानी के भाव और वातावरण को पर्दे पर उभारने में अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए विकास सक्सेना को सर्वश्रेष्ठ डीओपी का पुरस्कार मिला।
‘बैरन’ में कलाकारों ने निभाईं प्रमुख भूमिकाएं
फिल्म में फिल्म मेकर मर्सिया सेनी, अभिषेक शर्मा, राखी रंगीली, हंसा रंगीली, दिशा पायाशर, मुकेश छैला और संतोष कंवर सहित कलाकारों ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। सम्मान मिलने के बाद विकास सक्सेना ने अपनी सफलता का श्रेय निर्देशक जी. नटराज, पूरी स्टार कास्ट, क्रू मेंबर्स और को-एक्टर्स के सहयोग एवं आशीर्वाद को दिया। विकास सक्सेना को मिले इस सम्मान से प्रदेश के कला एवं सिनेमा से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है।
















